कांवड़ यात्रा की तैयारियों का SP और ASP ने लिया जायजा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली एसपी और एएसपी ने किया रूट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। जनपद में आगामी सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चंद्रशेखर ने कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और अस्थायी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा की गई।

एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में कोई बाधा न हो। इसके लिए सभी विभागों के बीच समय रहते समन्वय स्थापित करने को कहा। यह सुनिश्चित किया जाए कि सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुगम रूप से संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारी, यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai