खुर्जा जंक्शन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

खुर्जा जंक्शन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

80 यात्री किए गए प्रभारित, 20,645/- रुपए वसूला गया जुर्माना

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। खुर्जा जंक्शन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान। प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़िंयों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।

खुर्जा जंक्शन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

 

दिनांक 15.11.2025 को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/खुर्जा, हनुमान मीना के सुपरविजन में 04 चेकिंग स्टाफ 01 रेलवे सुरक्षा बल, एवं 01 राजकीय रेलवे पुलिस के साथ मिलकर खुर्जा जंक्शन पर स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में खुर्जा रेलवे स्टेशन पर कुल 80 यात्रियों को प्रभारित कर 20,645/-रुपया जुर्माना वसूला गया। खुर्जा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली – अलीगढ़ मेमू, 64103 अलीगढ़ – दिल्ली जंक्शन, 64581 हाथरस किला- दिल्ली मेमू, 64167 गाजियाबाद – टूंडला मेमू, 64583 टूंडला- दिल्ली मेमू, को चेक किया गया। इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 69 यात्रियों को प्रभारित कर 19,545/- रुपये, एवं गंदगी फैलाने वाले 11 यात्रियों को प्रभारित कर 1100/- रुपये, जुर्माना वसूल किया गया।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai