प्रयागराज-कानपुर खंड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

प्रयागराज-कानपुर खंड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। प्रयागराज-कानपुर खंड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान। प्रयागराज मण्डल रेल प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान निरंतर चलाये जा रहे हैं।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज दिनांक 15 नबंबर, 2025 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/सामान्य, दिनेश कुमार ने प्रयागराज-कानपुर के मध्य गाड़ी संख्या 12505 एवं 12506 में टीम के साथ गाड़ी संख्या 12505 एवं 12506 को चेक किया। इस चेकिंग अभियान में बिना टिकट वाले 128 यात्रियों को प्रभारितकर 76,900/- रुपए वसूल किये। इसमें 50 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 38,700/- रूपए एवं 78 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 38,200 जुर्माना वसूल किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि

 

इस जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता और नियमित टिकट के साथ यात्रा करने के साथ गाड़ी / कोच में साफ़-सफाई बनाये रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai