आसपा का प्रदर्शन रहा असफल बामुश्किल हजार के स्थान पर सौ लोग भी नहीं रहे उपस्थित।

आसपा का प्रदर्शन रहा असफल बामुश्किल हजार के स्थान पर सौ लोग भी नहीं रहे उपस्थित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिनके पास दस लोग भी नहीं मण्डल प्रभारी अशोक कुमार को मुख्य मण्डल प्रभारी बनाए जाने की होती रही चर्चा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया आरोप।

प्रयागराज। आसपा का प्रदर्शन रहा असफल बामुश्किल हजार के स्थान पर सौ लोग भी नहीं रहे उपस्थित। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उत्तर प्रदेश की लीडरशिप के द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदेश के चार प्रमुख मांगो को लेकर 16 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन में संगठन/पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, मंडल और जोन के साथी, प्रदेश एवं राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य, भाईचारा कमेटी तथा लीगल सेल के साथी पूरी ताकत और संख्या बल के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और संबंधित अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपेंगे किन्तु प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित धरना प्रदर्शन स्थल (निकट पत्थर चर्च गिरजाघर) पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिये खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वाली कहावत सिद्ध हुई। क्योंकि जिनकी पैरवी पर जिस प्रयागराज को तीन भागो गंगापार, यमुनापार और नगर में विभाजित कर पार्टी का काम दोगुने उत्साह और ऊर्जा से पार्टी को बुलंदियों पर ले जाने की बात की गई थी आज वहीँ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अपने जिले के तीन टुकड़ों में विभाजन कर एक हजार के स्थान पर बामुश्किल सौ लोगो को भी इस प्रदर्शन में उपस्थित नहीं करा पाये। प्रदर्शन में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जी के क्रियाकलापों से संतुष्ट नहीं है। कार्यकर्ता आपस में चर्चा कर रहे थे कि जिस व्यक्ति के पास दस लोग भी नहीं उन्हें मण्डल प्रभारी से मुख्य मण्डल प्रभारी कौन बना रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद जी के आंख में धूल झोंकने का कार्य कर रहे है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि गंगापार, यमुनापार और नगर अध्यक्ष की हैसियत इतनी भी नहीं कि तीनों मिलकर सौ लोगो को भी इस प्रदर्शन में इकठ्ठा कर सके। उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की मांगों को तत्काल पूरा किया जाए और उनके साथ न्याय किया जाय , 68,500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों का न्यायपूर्ण समाधान किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिया जाए। सहारनपुर और मुरादाबाद सहित प्रदेश में मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और संविधान एवं कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उक्त चार सूत्री मांग विषयक को लेकर भीम आर्मी/आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सिविल लाइन स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद किए और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को सौंपा गया।

प्रदर्शन में मुख्य मण्डल प्रभारी अशोक कुमार, मण्डल प्रभारी नरेन्द्र कुमार, मण्डल प्रभारी भाईचारा कमेटी विजय सरोज,प्रदेश सचिव नंदलाल पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोलानाथ पटेल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बारा मुकेश पासी, जिला अध्यक्ष यमुनापार दिनेश चौधरी, जिला अध्यक्ष गंगापार रामबहादुर, विधान सभा अध्यक्ष सोरव अंकुर वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बारा लालमहेद्र चौधरी, जिला प्रभारी नीरज पासी, कृष्णा गौतम, अरविन्द गौतम, नरेश पासी आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai