त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, द्वारा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में कराया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करायी गयी। प्रथम ग्रुप 6 से 9 वर्ष के बच्चों का, द्वितीय ग्रुप 10 से 12 वर्ष के बच्चों का एवं तृतीय ग्रुप 13 से 15 वर्ष के बच्चों का था।
यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित ‘अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता’ के अंतर्गत कराई गई है।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा हीमा सिंह, सचिव साधना कुमार, स्वेता सिन्हा, श्रुति सचान, रजनी चन्द्रायन, राखी द्विवेदी, चारू गुप्ता, ज्योति सिंह, युसरा यूसुफ, रचना वर्मा एवं वेदिजा मिश्रा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।










