त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। कैलाशवासी श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि पुण्य स्मरण बेला पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ। कैलाशवासी पूज्य गुरुदेव भगवान श्री 1008 श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज की पुण्य स्मरण बेला एवं समाधि पूजन के पावन अवसर पर बाघंबरी मठ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 25 सितंबर शुक्रवार को शाम पांच बजे सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज की स्मरण बेला के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।
26 सितंबर शनिवार को महालय पूर्णिमा के अवसर पर सुबह चार से आठ बजे तक लघु रुद्राभिषेक होगा।101 वेदपाठी ब्रह्मचारी ब्राह्मणों की ओर से रुद्दााभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद श्रंगार दर्शन सुबह 9 से 11 बजे तक और समाधि पूजन एवं अभिषेक अर्चन होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा।
वहीं एक दिन पहले 25 सितंबर को शाम पांच बजे से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा,मूरालाला मारवाड़ा भजनों को सुनाए गए। वहीं, सुंदरकांड से पहले अनंत चर्तुदशी के अवसर पर मठ में विष्णु सहस्त्र हवन होगा।










