बाघम्बरी मठमें विष्णु सहस्र हवनमें जुटे अखाड़ोंके साधु-संत।

बाघम्बरी मठमें विष्णु सहस्र हवनमें जुटे अखाड़ोंके साधु-संत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीमहंत नरेंद्र गिरीकी पुण्यतिथिपर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बाघम्बरी मठमें विष्णु सहस्र हवनमें जुटे अखाड़ोंके साधु-संत। कैलाशवासी श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। शाम को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया और इससे पूर्व कई अखाड़ों के साधु-संतों ने विष्णु सहस्त्र हवन किया। सुंदरकांड के बाद कच्छ गुजरात से आये लोक गायक मूरालाल मारवाड़ा के भजनों का साधु-संतों एवं अन्य भक्तों ने आनंद उठाया।

कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरी महाराज ने बताया कि २६ सितंबर को महालय पूर्णिमा के मौके पर सुबह चार से आठ बजे तक लघु रुद्राभिषेक होगा। १०१ वेदपाठी ब्रह्मचारी ब्राह्मणों की ओर से रुद्दााभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद शृंगार दर्शन सुबह ९ से ११ बजे तक और समाधि पूजन एवं अभिषेक अर्चन होगा। दोपहर १२ बजे से शाम ४ बजे तक महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai