राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी/ भंडार डॉ गरिमा त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में अपना सभी कार्य हिंदी में निष्‍पादित करना संवैधानिक एवं कानूनी दायित्‍व है। हमारा कार्यालय ‘क’ क्षेत्र में है तथा यहाँ सभी कर्मचारी हिंदी में प्रवीणता या कार्यसाधक ज्ञान प्राप्‍त हैं। अत: हिंदी में कामकाज और इसके लक्ष्‍यों को पूरा करने की दिशा में हमें सदैव सचेष्‍ट रहना है। डॉ गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के कागजात, विभिन्‍न प्रकार के पत्राचार, नोटिंग आदि में नियमों के अनुसार हिंदी या हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी रूप का प्रयोग करना चाहिए। कर्मचारियों द्वारा कार्य व्‍यवहार में आम जीवन में प्रचलित शब्‍दों को अपनाया जाना चाहिए, ताकि हमारे अधिकारी, कर्मचारी, यात्री, ग्राहक और आम जन, रेलवे की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकें और उनसे लाभान्वित हों।

इस अवसर पर मकरध्वज मौर्य, सहायक निदेशक/ राजभाषा, प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय, प्रयागराज और प्रकाश चंद्र मिश्र, पूर्व उप निदेशक/राजभाषा, प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय, प्रयागराज द्वारा कार्यशाला में राजभाषा कार्यान्वयन एवं राजभाषा नीति के संबंध में महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं व्यावहारिक जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai