संघती के पास ट्रेन की चपेट में आने से मंदबुद्धि युवक की मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

 धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। संघती के पास ट्रेन की चपेट में आने से मंदबुद्धि युवक की मौत। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघती गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक मंदबुद्धि युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कैली गंगा घाट पर कर दिया।

क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी नंदलाल राम (50 वर्ष)की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह दो दिनों से घर से गायब था,परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह वह संघती गांव की तरफ से पटरी के किनारे-किनारे अपने गांव की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान पटना रेलवे लाइन पर ट्रेन गुजर रही थी। सुबह टहल रहे लोगों ने ट्रेन को आता देख उसे हटने के लिए चिल्लाना शुरू किया। लेकिन दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह समझ नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में कैली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अलीनगर गगन राज सिंह ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai