सफाई कर्मचारियों को फल और मिठाई वितरित कर सेवा संकल्प का दिया संदेश
धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। 76 किलो लड्डू बांटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), गुरुवार। सब्जी मंडी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन अशोक सोनकर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 76 किलो लड्डू मंगाकर कार्यकर्ताओं और लोगों में वितरित किए गए। प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और आरती कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को फल और लड्डू वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को इस बार ‘सेवा संकल्प’ के भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सफाई कर्मचारियों और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर मिठाई व फल वितरित किए गए।

अशोक सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता के साथ लड्डू व फल बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 किलो लड्डू गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों में वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने और देश की सेवा करते रहने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जय किशन गोंड, सतीश चौहान, पिंटू सिंह, राजेश जायसवाल, किरण शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल गुप्ता गुड्डू, सौरभ चंद्र, मालती गुप्ता, सपना अग्रहरि, रंजन शाह जायसवाल, अशोक तिलक सोनकर, विकास वर्मा, राहुल सोनकर, कमलाकर दुबे, राकेश कनौजिया, नीरज कुमार सोनकर और अमरजीत सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।










