शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा देव वृक्ष पीपल किया गया।

शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा देव वृक्ष पीपल किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रमना, आरा, भोजपुर। शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा देव वृक्ष पीपल किया गया। जिसमे -2, बरगद के–3 , गूलर के- 2, और जामून के 6 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी मन मोहन चौबे ने किया। सहयोग सोनू सिंह ने किया।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक, पर्यावरण भारती के संस्थापक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास ने कहा कि पर्यावरण 5 ” ज” से बना है ।
1= जल, 2= जमीन, 3= जंगल, 4= जानवर और 5= जन (मानव)। इनके संतुलन से ही पर्यावरण संतुलित होगा। धरती पर 33 % जंगल अनिवार्य है। परन्तु मानव जनसंख्या के अत्यधिक वृद्धि के कारण धरती पर केवल 15 % ही जंगल बचा है। अतः पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को चलाना होगा। विज्ञान के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगायें।

शाण्डिल्य ने बताया कि जलियाँवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए शहीद उधम सिंह लंदन गये थे। वहाँ बदला लिये परन्तु 31 जुलाई 1940 को फाँसी दिया गया । इसलिए 31 जुलाई को प्रति वर्ष उधम सिंह का शहीद या बलिदान दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पौधारोपण अभियान में मन मोहन चौबे, सोनू सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य, आदित्य कुमार, शिवानी कुमारी, रूद्र कुमार, अमरदीप नारायण इत्यादि ने भाग लिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai