आरोप लगाने से अच्छा अपनी पार्टी को मजबूत करे न कि एजेंट बताने में समय बर्बाद करे।

आरोप लगाने से अच्छा अपनी पार्टी को मजबूत करे न कि एजेंट बताने में समय बर्बाद करे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। आरोप लगाने से अच्छा अपनी पार्टी को मजबूत करे न कि एजेंट बताने में समय बर्बाद करे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के लोकप्रिय सांसद चन्द्रशेखर आजाद से एक मुलाकात के दौरान कहा कि बसपा के लोग कहते है कि मैं भाजपा का एजेंट हूँ। जब कांग्रेस के लोग मुझसे मिलने आए तो कहा कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूँ ? फिर जब मैं समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने गया तो कहा कि मैं समाजवादी का एजेंट हूँ।

पूछे जाने पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि आप मुझे बताओ ? भाजपा के साथ मिलकर तीन-तीन बार सरकार किसने बनाई? बीएसपी ने। गुजरात में 2002 के दंगों के बाद मोदी जी का प्रचार किसने किया? बहनजी ने, 2004 से 2009 तक कांग्रेस की सरकार को समर्थन किसने दिया? बहनजी ने, 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को छह विधायकों का समर्थन किसने दिया? बहनजी ने, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को समर्थन किसने दिया? बहनजी ने लेकिन जब मैं समाजवादी पार्टी के साथ जाता हूँ तो कहा जाता है कि समाजवादी गलत है। उनके समर्थक लिखते हैं कि यह आरक्षण विरोधी पार्टी है, प्रमोशन में आरक्षण लागू नहीं होने दिया और आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध किया। मैं पूछना चाहता हूँ कि 2019 में समाजवादी पार्टी से गठबंधन मुझसे पहले किसने किया था? बहनजी ने। उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा, मंच साझा किए और उनके लिए वोट भी माँगे। अगर आज समाजवादी पार्टी गलत है, तो उस समय वह सही कैसे थी? जब आपने वर्षों तक कांग्रेस को समर्थन दिया, तब कांग्रेस अच्छी थी? और जब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई, तब क्या बीजेपी अच्छी थी?मैं यह बातें किसी पर आरोप लगाने के लिए नहीं कह रहा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ कि जो लोग दूसरों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी चाहिए, न कि हर किसी को किसी न किसी पार्टी का एजेंट बताने में अपना समय लगाना चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai