राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लोकसेवक मंडल में उत्कलमणि गोपबन्धु दास की प्रतिमा का किया अनावरण।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लोकसेवक मंडल में उत्कलमणि गोपबन्धु दास की प्रतिमा का किया अनावरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लोकसेवक मंडल में उत्कलमणि गोपबन्धु दास की प्रतिमा का किया अनावरण। आज दिनांक 3 अगस्त भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लोकसेवक मंडल के कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सर्वप्रथम लोकसेवक मंडल के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद एवं पत्रकार उत्कलमणि गोपबन्धु दास की प्रतिमा का अनावरण किया। गोपबन्धु दास ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, अनाथों एवं पीड़ित मानवता की सेवा, शिक्षा के प्रसार तथा राष्ट्र जागरण के लिए समर्पित किया। उनके अतुलनीय सेवा कार्यों के कारण उन्हें “उत्कलमणि” (उड़ीसा का रत्न) की उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली मे यह उनकी पहली प्रतिमा है, जिसका अनावरण माननीय राष्ट्रपति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा, राष्ट्रीय सचिव रमानाथ झा ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया ल लोकसेवक मंडल के मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित माननीय केंद्रीय मंत्री जुअल ओरम एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व वेजयंत पांडा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, डॉ संत्रुपत मिश्रा सांसदगण का स्वागत दीपक मालवीय एवं राजेंद्र कुमार जेना ने करते हुये, गोप बंधू जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय राष्ट्रपति ने लोकसेवक मंडल के लाइफ मेंबरों एवं पदाधिकारियों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ आत्मीयतापूर्वक स्मृति-चित्र भी खिंचवाए।

इस अवसर पर उत्कलमणि गोपबन्धु दास के परिजनों सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा लोकसेवक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्कलमणि गोपबन्धु दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai