अग्रवाल युवा महिला मंडल के आयोजन में महिलाओं ने प्रस्तुत की भारतीय परंपराओं की मनोहारी झलक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘पर्व फुहार’ में बिखरे संस्कृति, प्रतिभा और उत्साह के रंग

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अग्रवाल युवा महिला मंडल के आयोजन में महिलाओं ने प्रस्तुत की भारतीय परंपराओं की मनोहारी झलक। अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल कम्फर्ट इन में ‘पर्व फुहार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह के साथ भारतीय संस्कृति एवं पर्वों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की। पूरे आयोजन में उमंग, उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंडियन तीज क्वीन का खिताब दीप्ति गुप्ता ने हासिल किया, जबकि इंडो-वेस्टर्न तीज क्वीन की विजेता स्वाति अग्रवाल रहीं। आकांक्षा अग्रवाल एवं सोनल मित्तल को उपविजेता घोषित किया गया।

हिट जोड़ी प्रतियोगिता में मित्र वर्ग में डॉ. वर्षा अग्रवाल एवं सुनयना अग्रवाल विजेता रहीं। वहीं देवरानी-जेठानी जोड़ी में स्वाति अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

संरक्षक डॉ. सबिता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। संरक्षक रीनू मित्तल ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की।

अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने कहा कि ‘पर्व फुहार’ का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं पर्वों को नई पीढ़ी तक जीवंत रूप में पहुंचाना है।

महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने कहा कि ‘पर्व फुहार’ महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह, सृजनात्मकता और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम रहा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनिता अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि ‘पर्व फुहार’ जैसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक पर्वों को उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ समाज में महिला सहभागिता और आपसी एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। अग्रवाल युवा महिला मंडल द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

कार्यक्रम में अर्चना अग्रवाल, येशा गोयल, श्रुति अग्रवाल, समिधा जैन, महक अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, विदुषी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, प्राची, शालिनी अग्रवाल, पुनीता गर्ग, आरती अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सोनल मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai