त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उमर अहमद के समर्थकों पर मुकदमा, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप। अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के समर्थकों के खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लखनऊ जेल से उमर अहमद को लेकर आ रही प्रिजन वैन के पीछे चल रहे समर्थकों के काफिले ने टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए निकलने की कोशिश की और बैरिकेड तोड़ दिया।
टोल प्लाजा पर हुई इस घटना को लेकर टोल मैनेजर की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर काफिले में शामिल वाहनों की पहचान की जाएगी और पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मामले में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।









