शिव दयाल चौरसिया की जयंती सपा कार्यालय में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शिव दयाल चौरसिया की जयंती सपा कार्यालय में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वर्गीय शिव दयाल चौरसिया की जयंती शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, जॉर्ज टाउन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि शिव दयाल चौरसिया ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक बराबरी, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का आधार माना। उनका संघर्ष केवल सत्ता की राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में बराबरी और न्याय स्थापित करने के व्यापक उद्देश्य से जुड़ा था।

जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, संविधान की मूल भावना और समान अवसर के सवाल पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। ऐसे समय में शिव दयाल चौरसिया के विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने का प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और समान भागीदारी के लिए समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिव दयाल चौरसिया की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक बराबरी और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक संदीप पटेल, रविंद्र यादव एडवोकेट,राम सुमेर पाल, इंजी जगदीश यादव, दान बहादुर मधुर, ननकेश बाबू यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, दूध नाथ पटेल, शांति प्रकाश, संगम लाल मौर्य, राजेश यादव, पंकज पटेल, अरविन्द केसर्वानी, रणधीर सोनकर आर एन यादव, जय शंकर, महेन्द्र सरोज, अनीता कोल, मंगल देव, रामदेव निडर, सचिन श्रीवास्तव, मनवानंद चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया, हरिश्चन्द्र चौरसिया, कोमल चौरसिया, मो सऊद, मो हामिद, एस बी पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai