लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फूटा कर्मचारियों का गुस्सा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फूटा कर्मचारियों का गुस्सा। निर्माण खंड 4 के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय पर आक्रोशित कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों को पूरा करने की उठाई माँग।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 21 सितंबर को ACP के भुगतान को सेवानिवृत्ति के उपरान्त काटने से नाराज लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 4 माघ मेला के कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध लोक निर्माण विभाग फ़ील्ड कर्मचारी वेल्फेयर समिति के तत्वावधान में अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड 4 के कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर अधिकारियों के तानाशाही और हिला हवाली के विरुद्ध जोरदार नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सूरत पांडे एवं प्रदेश महामंत्री अरुण पांडे ने किया प्रदेश संरक्षक विजय श्याम तिवारी एवं O P सिंह मुख्य रूप से नेतृत्व कारी साथियों के साथ उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा एवं महामंत्री श्याम लाल यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश लगभग 20 रिट याचिकाओं में विगत कई वर्षो से प्रोन्नत वेतनमान ACP का लाभ कर्मचारियों को दिया जा रहा था किन्तु विना किसी विपरीत आदेश के कर्मचारियों के सेवा निवृत्ति के बाद लाखों रुपये की कटौती उनके सेवा निवृत्त होने के बाद देय लाभ से काट ली जा रही है जिसके कारण उनका बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकशान हो रहा है।

मेला अध्यक्ष मनोज पांडे एवं महामंत्री वासुदेव श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि य़ह कटौती जबरन अधिशासी अभियन्ता के इशारे पर की जा रही है जो अनुचित है। धरना प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियन्ता सुरेंद्र कुमार से वार्ता सम्पन्न हुई जिसमें उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कटौती को लेकर विधि अधिकारी एवं उच्चाधिकारियों से राय लेकर कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

धरने का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्याम सूरत पांडे एवं महामंत्री अरुण पांडे ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि वार्ता के अनुरूप कार्यवाही नहीं की गई तो ACP सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा तब तक के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, kanhaya लाल शुक्ला, आकाश nishad, संजीव श्रीवास्तव, राज गोविंद, सुभाष, अभय पांडे श्रीनाथ, सुब्बा लाल, सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai