लायंस क्लब पावन-गंगा का 12वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, जन्मोत्सव भी मना।

लायंस क्लब पावन-गंगा का 12वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, जन्मोत्सव भी मना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद पावन-गंगा का 12वां अधिष्ठापन समारोह रविवार 22/09/26 को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मण्डलाध्यक्ष उदय चंदानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुकुंद लाल टंडन, डॉ. अर्पण धर दुबे, नितिन यशार्थ, उपमंडलाध्यक्ष, प्रथम उमेश चन्द्र कक्कड़ उपस्थित रहे।

दीक्षा अधिकारी अर्पम धार दुबे ने 6 नए सदस्यों को लायनवाद की दीक्षा प्रदान कर मण्डल पिन लगाई। उमेश चन्द्र कक्कड़ ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर अधिष्ठापित कराया।

नवनिर्वाचित टीम

अध्यक्ष – लायन रश्मि पुरवार
सचिव – लायन शालिनी मेहरोत्रा
कोषाध्यक्ष – लायन राशि टंडन
मण्डलाध्यक्ष उदय चंदानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई टीम को बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष लायन संजय चड्ढा ने नई अध्यक्षा को पदभार ग्रहण कराया।

नव अध्यक्ष रश्मि पुरवार ने सभी का अभिवादन कर मण्डल के सेवा लक्ष्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर पावन-गंगा क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में चयनित शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर मण्डलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब के 3 सदस्यों, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, डॉ॰ उमा जायसवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि पुरवार का जन्मदिवस धूमधाम से केक काटकर मनाया गया।

अंत में मण्डलाध्यक्ष उदय चंदानी ने कहा कि पावन-गंगा प्रयागराज का एक उत्तम मॉडल क्लब है। सभी लायन सदस्य समर्पण भाव से सेवा लक्ष्यों को पूरा कर ‘ वी सर्व’ को चरितार्थ करें।

अंत में सचिव शालिनी मेहरोत्रा* ने आभार व्यक्त किया एवं अध्यक्ष लायन रश्मि पुरवार द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

इस आयोजन में मंच पर नितिन यशर्थ जी, कुंवर बी एम सिंह मण्डल सचिव राकेश मोहन बालाजी, मंडल कोषाध्यक्ष सतीश टंडन जी, प्रो बृजेंद्र बाजपेई, रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, जोन चेयरपर्सन शालिनी गुप्ता, अधिष्ठापन समारोह संयोजक अजीत मेहरोत्रा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विशेष सहयोग में चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर लालू मित्तल, मण्डल मुख्य सलाहकार डी जी अनिल जायसवाल, अभय मेहरोत्रा, रेखा जायसवाल, नीरजा मेहरोत्रा, अशोक चड्ढा, अभय मेहरोत्रा, शोभित टंडन, लायन डॉ प्रदीप अग्रवाल, प्रीति टंडन, पूनम मेहरोत्रा, मीनू चड्ढा, नीरा टंडन, अर्चना जायसवाल, कविता संध्या, मिलन मेहरोत्रा, अनिल टंडन आदि सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai