त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बचपन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर में गुरुवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर .के. पाठक व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पासवान द्वारा श्रवण दिव्यांग, दृष्टि दिव्यांग व बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया।

शिविर में समन्वयक चंद्र भान द्विवेदी संस्था के विशेष शिक्षक, कार्मिक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।।










