त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सामाजिक सेवा के साथ परिवार का साथ मनोरंजन भी आवश्यक- उदय चांदनी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के मंडलाध्यक्ष उदय चांदनी ने कहा कि “सेवा के साथ पिकनिक भी जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और संगठन और मजबूत होता है। रविवार को GMC वाटर पार्क एंड रिसोर्ट, में मंडल का फैमिली एंजॉयमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इवेंट चेयरमैन लायन हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के सभी लायन साथियों ने वाटर पार्क में भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर पूल, स्लाइड्स और विभिन्न खेलों में शामिल हुए। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का सभी ने एक साथ आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने परिवार के साथ रविवार के दिन भोजन का आनंद लिया। इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों में सेवा कार्य के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है पारिवारिक सदस्यों का आपसी मेलजोल हो जाता है ,भागदौड़ थकान से थोड़ी राहत मिल जाती है।
कार्यक्रम में दो सौ क्लब सदस्य उपस्थित रहे इसमें मुख्य रूप से मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बी.एम. सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, रेखा अनिल जायसवाल, डॉ. आर.के. सिंह, शालीन संजय गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुषमा आर.के. साहू, सीमा सिंह, अंजना शुक्ला, शिल्पी, पारुल, रेखा, प्रज्ञा, बीना केशरवानी, रीना सिंह, अजय अवस्थी, वंदना बृजेन्द्र बाजपेयी, रीना कमलेश जायसवाल, संजय चड्ढा, शिव मूर्त गुप्ता, रवि गुप्ता, राधे, सुधीर, वंदना सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंशुल निगम, अर्चना जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सोनी आदि लायन सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।









