जाति आधारित जनगणना सामान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की मजबूत नींव है
लखनऊ। मण्डल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू करने की मांग। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में कांशीराम इको गार्डेन में आयोजित मण्डल जन चेतना आंदोलन के तहत मण्डल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करो वरना कुर्सी खाली करो। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के लोकप्रिय सांसद भाई एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले देशवासियों को मंडल दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं। सात अगस्त भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के इतिहास का वह ऐतिहासिक दिन है, जब लंबे संघर्ष के बाद मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया गया। आज लाखों पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति में मंडल आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नगीना के लोकप्रिय सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी ने आगे बताया कि मंडल दिवस के अवसर पर मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू किया जाए। इसके लिए जाति आधारित जनगणना को पूरी तरह वैज्ञानिक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। जनगणना से पहले देश की जातियों की एक मानकीकृत सूची सार्वजनिक की जाए ताकि वर्गीकरण को लेकर विवाद न हो और प्राप्त आंकड़े नीति-निर्माण, सामाजिक न्याय तथा न्यायिक समीक्षा तीनों के लिए मजबूत आधार बन सकें। सटीक जातिवार आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना कठिन है। इसलिए जाति आधारित जनगणना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान की भावना के अनुरूप समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की मजबूत नींव है।
कुशल संचालन प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने किया प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मण्डल प्रभारी जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षो सहित पचहत्तर जिलों से लगभग पांच हजार लोग उपस्थित रहे।









