नूर महल में जनसमस्याएं सुनते पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल। साथ में काशिफ खां भी नजर आ रहे हैं।

नूर महल में जनसमस्याएं सुनते पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल। साथ में काशिफ खां भी नजर आ रहे हैं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडा प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। नूर महल में जनसमस्याएं सुनते पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल। साथ में काशिफ खां भी नजर आ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कई बार रामपुर आए थे। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से उनके अच्छे संबंध थे।
कानपुर से तीन बार सांसद, केंद्रीय कोयला मंत्री और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

बतौर केंद्रीय मंत्री वो कई बार रामपुर आए थे। बेगम नूरबानो और नवेद मियां से उनके संबंध थे और वो शाही परिवार का बहुत सम्मान करते थे।
उस समय बेगम नूरबानो के मीडिया प्रभारी रहे काशिफ खां ने बताया कि जब श्रीप्रकाश जायसवाल रामपुर आए थे, तब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे। उन्होंने नूर महल में लोगों से मुलाक़ात की थी और जनसमस्याएं सुनी थीं। वो अच्छे नेता थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भी शोक जताया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai