रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चार्टर नाइट, पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। चार्टर नाइट में गूंजा रोटरी का सेवा और सौहार्द का संदेश। रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम द्वारा होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में चार्टर नाइट का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और पारिवारिक सौहार्द के साथ किया गया। समारोह में रोटेरियंस एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्लब की सेवा यात्रा, उपलब्धियों और आपसी मित्रता का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा तथा क्लब सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल के नेतृत्व में हुआ। समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर क्लब के सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की।
चार्टर नाइट का प्रमुख आकर्षण रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम के पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों का सम्मान रहा। क्लब की स्थापना से लेकर अब तक संगठन को मजबूत बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा रोटरी के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. शरद जैन एवं रोटेरियन डॉ. शक्ति जैन को रोटरी फाउंडेशन के प्रति उनके उदार योगदान एवं मानवीय सेवा के प्रति समर्पण के लिए मेजर डोनर पिनिंग प्रदान की गई। यह क्लब एवं समारोह के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा।
चार्टर नाइट के दौरान केक कटिंग के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद म्यूजिकल गेम्स, नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रोटेरियंस एवं उनके परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और देर तक संगीत, मस्ती, धमाल एवं फेलोशिप का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में बेहद मनोरंजक और प्रभावशाली अंदाज में किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम की अब तक की यात्रा को याद करते हुए पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। क्लब सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल ने असिस्टेंट गवर्नर, पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों, क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा एवं फेलोशिप के क्षेत्र में सार्थक कार्य करता रहेगा।
उन्होंने रोटरी वर्ष 2026-27 के थीम “Create Lasting Impact” के अनुरूप समाज में स्थायी और सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा कि चार्टर नाइट केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम की सेवा यात्रा, उपलब्धियों और आपसी एकजुटता को सेलिब्रेट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य का योगदान संगठन को मजबूत बनाता है और आने वाले समय में रोटरी प्रयागराज प्लेटिनम सेवा, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक जनसंपर्क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
समारोह में चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पीयूष रंजन अग्रवाल एवं रोटेरियन नितिन चोपड़ा और रोटेरियन संदीप जैन, रोटेरियन संजय तलवार, रोटेरियन अल्पना शर्मा, रोटेरियन जया मित्तल, रोटेरियन नेहा जायसवाल, रोटेरियन प्रीति जायसवाल, रोटेरियन स्वाति गोयल, रोटेरियन ज्योति सिंह, रोटेरियन कर्नल यूपीएस यादव, रोटेरियन कर्नल सुधीर वर्मा, रोटेरियन सीए सुमित अग्रवाल, रोटेरियन अपूर्वा, रोटेरियन विकल्प अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियंस एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।










