लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी में कल होगा सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह वाराणसी में कल होगा सम्पन्न। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई का अधिष्ठापन समारोह के संदर्भ में होटल आरकेडिया, मलदहिया वाराणसी में  प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

मंडल के मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया उपमंडलाध्यक्ष, प्रथम एवं द्वितीय के साथ लगभग 500 सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। नंदगांव रिज़ॉर्ट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूरे देश से लगभग 800 सदस्य पहुंच रहे हैं। इस समारोह एक सौ पचास दिव्यांग बंधुओं को ट्राईसाइकिल तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के दृष्टि से निःशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जरूरतमंदों को अन्य उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल विश्व की विशालतम समाजसेवी संस्था है जो लगभग 210 देशों में कार्यरत है। इसकी स्थापना शिकागो, अमेरिका में 7 जून, 1917 में हुई थी। आज पूरे विश्व में लगभग 1400000। सदस्य हैं।

संस्था समाजसेवा में संलग्न है और विश्व की आवश्यकताओं को देखते हुए समय समय पर अपने अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में परिवर्तन रहती है। आज हमारे 8 अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो लोक परोपकार होने के साथ साथ सामायिक जरूरतों एवं उपचार से संबद्ध हैं।

मंडला अध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़ ने अपने संबोधन में बताया सन् 1925 में लायंस क्लब ने अंध का निवारण कार्यक्रम को चुनौती के रूप में लिया और आज हम संपूर्ण विश्व में दृष्टिबाधित बंधुओं की सर्वाधिक सेवा करने वाले संगठन बन गए। हमने विश्व में अनेक नेत्र चिकित्सालयों की स्थापना की और मोतिया बिंदु के शिविर लगाए।

मंडलाध्यक्ष द्वितीय ने कहा कि विश्व में डिजास्टर मैनेजमेंट विश्वव्यापी आपदा के समय, लायंस क्लब ने हमेशा बढ़ चढ़ कर योगदान किया है।

कैंसर निवारण पर भी, लायंस क्लब क्लब बहुत गंभीरता से सेवा कार्य कर रहा है। प्रयागराज से भी 30 सदस्यों का समूह। वाराणसी के लिए कल सुबह प्रस्थान करेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai