कम पैसे में हील स्टेशनों का होगा सफर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। वैली वाइजर्स क्लब का कार्यालय अब प्रयागराज में। वैली वाइजर्स क्लब के प्रयागराज कार्यालय का भव्य उदघाटन हुआ, प्रयागराज कार्यालय का प्रभार ट्रैवल ईज के संचालक सुनील कुमार जायसावाल को दिया गया। सिविल लाइन के इंदिरा भवन में स्थित इस वैली वाइजर्स के पास पूरे भारत में 12 रिसॉर्ट है।

कंपनी के संस्थापक निर्देशक सैय्यद जफर अहमद निदेशक एलीशन पार्टनर अमित संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि वैली वाइजर्स क्लब प्र०लि० लोगों को तीन तरह का पैकेज देता है जिसमें 50 हजार से एक लाख 50 हजार तक का पैकेज है। कोई भी व्यक्ति इस पैकेज पर हमारे रिसॉर्ट मे रुक सकता है, उसे वहां सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रयागराज कार्यालय के संचालक सुनील जायसवाल ने बताया कि 50 हजार पैकेज में 1 वर्ष के लिए कार्ड मान्य रहता है जहां एक कपल और दो बच्चे सात दिन तर कर सकते है।










