योगी सरकार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के विकास को दे रही नई गति: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

योगी सरकार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के विकास को दे रही नई गति: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निर्माणाधीन परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 5 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान

लखनऊ। योगी सरकार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के विकास को दे रही नई गति: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में संस्कृत शिक्षा एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति प्रदान करने एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अनुपूरक बजट में 500 लाख रुपए यानि 5 करोड़ रुपए की विशेष धनराशि का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत भाषा और प्राचीन विद्या का महत्वपूर्ण केंद्र है। विश्वविद्यालय के विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai