श्रीमती दरबारी का 72 वर्ष की आयु में निधन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  श्रीमती दरबारी का 72 वर्ष की आयु में निधन। वरिष्ठ सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़ीं पार्षद लूकरगंज एवं पूर्व नगर निगम उपाध्यक्ष श्रीमती दरबारी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, परिचितों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

श्रीमती दरबारी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में अपने बेटे पूर्व पार्षद रोचक दरबारी सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक हैं।

उनका जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ा रहा। उनके निधन को परिवार एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अंतिम यात्रा 21 सितंबर को निकाली जाएगी

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai