सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल डिफेंस ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर रविवार को दशाश्वमेध घाट, दारागंज पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम उप नियंत्रक नीरज मिश्रा एवं चीफ वार्डन अनिल कुमार तथा एडीसी राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और साफ-सफाई रखने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर प्रेरित किया जाना बताया गया। उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को आदत बनाने के संदेश के साथ बैनर/ पोस्टर से जागरूकता फैलाना है।

स्वच्छता अभियान में नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एल के अहेरवार, कृष्ण तिवारी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी,आशीष बाजपेई, पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी (नमामि गंगे ), रिटायर्ड मेजर सुनील कुमार निषाद, राजेश पाठक, काशी नाथ सोनकर, प्रभात मौर्य, रंजन (नगर निगम) के साथ बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा के वालेंटियर शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai