बजरंग सेना समिति द्वारा संत हिरदाराम साहिब के अवतरण दिवस पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया के आगे, नर्बदा स्वीट हाउस के सामने, संत हिरदाराम साहिब जी की आरती, भजन उनके नाम की धुनी एवं हथप्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति ने सभी संतनगरवासीयों एवं देशवासियों को संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी। बजरंग सेना समिति द्वारा संत हिरदाराम साहिब से अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में देश की खुशहाली के लिए अर्जी लगाई। देश में सुख, शांति, खुशहाली एवं भाईचारा बना रहे। बजरंग सेना समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि संत की महिमा वेद न जाने, संत की महिमा अपरम्पार है। अगर संतों का जगत में समय समय पर अवतरण न हो तो यह संसार पाप के भार से जल मरता। संत अपने पुण्यों के प्रताप से इस संसार में अवंतरित होकर पाप का नाश कर पुण्य को स्थापित करते है। ऐसे ही विरले संत हुए परमहंस संत हिरदाराम साहिब जिनका जीवन पीड़ित मानव सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल है। संत हिरदाराम साहिब के सेवा कार्यों से ही बैरागढ़ नगर, जो आज संत हिरदाराम नगर के नाम से जाना जाता है, का उद्धार हुआ है। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सलाहाकार नानक दादलानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, एडवोकेट बृज किशोर सेन, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, नीरज मेहर आदि शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai