त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। Prayagraj की आकांक्षा पाण्डेय नई दिल्ली में भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान से सम्मानित। नई दिल्ली में THE CODE Choices Of Decorous Event एवं AURAA. Blitz Events Studio के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान. में देश के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभावान और सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जिसमे प्रयागराज की आकांक्षा पाण्डेय जो स्पिरिचुअल क्षेत्र में आकांक्षा गायत्री के नाम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव करने का कार्य कर रही है को भी स्पिरिचुअल के लिए अपने समय की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा जी के द्वारा भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम गोदावरी भवन लोधी रोड नई दिल्ली में रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमे आयोजन प्रमुख श्री मुख्तार अंसारी जी ने आये हुए प्रतिभाओं , अतिथियों एवं मुख्य अतिथि अभिनेत्री / पूर्व सांसद जाया प्रदा जी का अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया।
भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान पाने वाली प्रयागराज की आकांक्षा गायत्री डिवाइन लाइट फैमिली की डायरेक्टर और फाउंडर होने के साथ-साथ सर्टिफाइड टैरोट रीडर , रेकी ग्रैंड मास्टर , क्रिस्टल हीलर , न्यूमैरोलॉजिस्ट , एंजेलिक हीलर और लाइफ कोच काउंसलर हैं। पहले भी इन्हे अनेको सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है। इनके इंस्टाग्राम पर Instagram – @official_akankshagayatri 150k के फॉलोअर हैं जहां यह लोगों के जीवन में आए हुए सकारात्मक बदलाव के फीडबैक भी अपडेट करती रहती हैं।
सम्मान कार्यक्रम में अपने उदबोधन में आकांक्षा ने बताया कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को बुरी से बुरी परिस्थिति मे भी खुद पर भरोसा रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने की, खुद की शक्तियों को पहचानने की प्रेरणा देना के साथ-साथ सही राह चुनने में उनकी मदद करना भी है। आकांक्षा गायत्री का ऑफिस झूलेलाल नगर (लूकरगंज ) प्रयागराज में ही है लेकिन इनका कार्य ऑल ओवर वर्ल्ड में ऑनलाइन भी चलता है।










