दुष्कर्म के आरोपियों को घोषित किया गया फरार, पुरामुफ्ती पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार।

दुष्कर्म के आरोपियों को घोषित किया गया फरार, पुरामुफ्ती पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्कर्म के आरोपियों पर पुरामुफ्ती पुलिस का कसता शिकंजा, लाउड हेलर के जरिए भी फरार घोषित कर अवगत कराया गया

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। दुष्कर्म के आरोपियों को घोषित किया गया फरार, पुरामुफ्ती पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार। दुष्कर्म के आरोपियों को फरार घोषित किया गया है इसके लिए पुरामुफ्ती पुलिस ने इश्तेहार लाउड हेलर के माध्यम से और डुगडुगी पिटवाकर लोगों को अवगत कराया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती अविनाश सिंह ने मयफोर्स आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा करवा कर फरार घोषित करवाया है नपावन गांव में हुए दुष्कर्म के आरोपियों पर पुरामुफ्ती पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।

थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने का कि फरार आरोपियों की मदद करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि फरार अभियुक्त की यदि किसी को कोई सूचना मिले तो वो पुलिस को दे, उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।गौरतलब हो कि थाना पुरामुफ्ती पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 74/26 धारा 137/87/333/118 (1)/351(3)/BNS व 16/17 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तो अशरफ पुत्र मजहर निवासी ग्राम अहमदपुर पावन थाना पुरामुफ्ती व फजल पुत्र स्वर्गीय मकसूद वर्तमान निवासी मुंडेरा थाना धूमनगंज मूल निवासी ग्राम भरेठी कमलापुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी जो मुकदमा में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हैं तथा अपनी चल व अचल संपत्ति को अपने सहयोगियों व मददगारों के माध्यम से हटा रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुरामुफ्ती पुलिस को न्यायालय से पूर्व में गिरफ्तारी वारण्ट प्राप्त किया जा चुका था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने व फरार होने की दशा में पुरामुफ्ती पुलिस ने न्यायालय से धारा 84 बीएनएस प्राप्त कर अभियुक्तों को मुकदमा में फरार घोषित होने के कारण उनके घर व किराए के कमरे पर गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया तथा डुगडुगी पिटवाया गया तथा लाउड हेलर के भी माध्यम से फरार घोषित कर ग्रामवासियों को अवगत कराया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai