ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
कांग्रेस का आरोप अराजकतत्वों ने की हमला, कांग्रेस -भाजपा में जमकर मारपीट, पुलिस जुटी जाँच में
बलिया। कांग्रेस कार्यालय में महिला के साथ की बदसलूकी कांग्रेसी नेताओ पर महिला ने लगाया मारपीट और दुपट्टा खिंचने का आरोप। पीड़ित महिला को बचाने गया बीजेपी कार्यकर्ता के साथ भी कांग्रेसी नेताओ ने किया मारपीट।
वही पीड़ित महिला ने कहा पारिवारिक विवाद को समझौता कराने के लिए बुलाकर उनके साथ द्रौपदी की तरह कांग्रेस कार्यालय में किया गया चिर हरण। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा उनके कार्यालय पर महिला को आगे कर कुछ लोगो ने उनके उपर और उनके कार्यकर्ता पर हमला हुआ है जिसमे दो कार्यकर्ता घायल है। पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर कर रही है पूछ ताछ, खंगाल रही CCtv फुटेज।
सैकड़ो लोगों के बीच धकक्का मुक्की की यह लाईव तस्वीरे कांग्रेस कार्यालय की है जहाँ कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष की पीड़ित पत्नी ने कांग्रेसी नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित महिला ने कहा उनके पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसे सुलझाने के लिए उनके पति ने कांग्रेस कार्यालय में बुलाया था, जहाँ उनके साथ उनके पति और कांग्रेसी नेताओ ने कार्यालय के अंदर जमकर पीटा और उनके साथ बदसलूकी हुई, उनके दुपट्टे खिंचे गए, द्रौपदी की तरह उनका कांग्रेस कार्यालय में चिर हरण हुआ, उन्हें योगी जी से इंसाफ चाहिए।
पीड़ित महिला की पिटाई के दौरान चिल्लाने पर बचाने गए अपने आप को बीजेपी कार्यकर्ता बता रहे विक्की गुप्ता ने भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसी नेताओ पर आरोप लगाया है की, महिला की पिटाई के दौरान चिल्लाने पर बचाने पर उन्हें भी कांग्रेसी नेताओ ने कार्यालय में पिटाई की है।
महिला की पिटाई पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का आरोप। कहा कि यह महिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष की पत्नी है जो कांग्रेस कार्यालय में कुछ लोगो के साथ आई थी इनका अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ असामाजिक तत्व इस महिला को आगें कर उनके उपर और उनके कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट किया है, जो वह पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। इस मारपीट में उनके दो कार्यकर्ता घायल है।
