ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
आजकल स्कैमर अनजान नंबर से नहीं, बल्कि आपके किसी परिचित या वरिष्ठ अधिकारी (बॉस) का रूप धारण करके आप पर हमला करते है इसे बॉस स्कैम या ‘CEO Impersonation Scam’ कहा जाता है। हाल ही में बॉस स्कैम कई गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं, जहाँ कर्मचारियों को उनके बॉस के नाम से धोखा दिया गया। स्कैम की कार्यप्रणाली प्रक्रिया स्कैममर बहुत ही चालाकी से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं। इसे समझें ताकि आप शिकार न बनें अनजान नंबर से ज़िप (ZIP) फ़ाइल के रूप में आपके पास एक मैसेज आता है जिसमें एक ज़िप फ़ाइल संलग्न होती है। आरबीआई का डर मैसेज में दावा किया जाता है कि आरबीआई ने आपके बैंक खातों में कुछ ‘संदिग्ध लेनदेन पाए हैं। फॉरवर्ड करने का निर्देश आपको डराया जाता है कि यदि आपने यह फाइल तुरंत अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को वेरिफिकेशन के लिए फॉरवर्ड नहीं की, तो आपके अकाउंट फ्रीज़ हो सकते हैं। व्हाट्सएप का एक्सेस खोना जाना जैसे ही आप उस संदिग्ध ज़िप फ़ाइल को खोलते हैं या फॉरवर्ड करते हैं, स्कैममर को आपके व्हाट्सएप का एक्सेस मिल जाता हैं। वित्तीय धोखाधड़ी व्हाट्सएप का नियंत्रग मिलते ही स्कैमर बॉस बनकर कंपनी के अन्य कर्मचारियों या अकाउंट्स टीम को ‘अर्जेंट पेमेंट’ के मैसेज भेजना शुरू कर देता है। स्कैम की पहचान के मुख्य संकेत भूलकर भी इन संकेतों को नजरअंदाज न करें, ये आपकी सुरक्षा के लिए चेतावनी हैं अकाउंट्स संभालने वालो पर निशाना यदि आप कंपनी में CFO, CA हैं या पैसों का लेनदेन संभालते हैं, तो आप स्कैमर्स के प्राथभिक निशाने पर हैं। कान्ट्रैक्ट का बहाना और जल्दबाजी स्कैमर अक्सर मैसेज में लिखता है कि हमारा कॉन्ट्रैक्ट पास होने वाला है और इसके लिए तुरंत पैसों की जरूरत हैं। यही अर्जेसी’ उनका सबसे बड़ा हथियार है। कॉल न उठाना स्कैममर बहाना बनाएगा कि वह मीटिंग में है, इसलिए कॉल पर बात नहीं कर सकता और केवल मैसेज के जरिए ही पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाएगा। सुरक्षा और बचाव के उपाय सुरक्षित रहने के लिए अपनी चेकलिस्ट में इन बातों को शामिल करें कॉल करके पुष्टि करें किसी भी वित्तीय लेनदेन या फाइल फॉरवर्ड करने की रिक्वेस्ट आने पर, अपने बॉस को उनके वास्तविक नंबर पर कॉल करें और जानकारी का सत्यापन जरूर करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें स्कैमर द्वारा बनाए गए दबाव में आकर घबराएं नहीं। अर्जेंट पेमेंट की मांग होने पर हमेशा संदेह करें। अज्ञात फाइल्स से दूरी किसी भी अनजान नंबर से आई ज़िप फाइल या लिंक को न खोलें और न ही किसी को फॉरवर्ड करें। बॉस स्कैम से रहें सावधान।









