ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
अनुविभागीय अधिकारी एमपी नगर अर्चना शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र 783,782 एवं 784 का निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र क्रमांक – 783 में उपस्थित गर्भवती माताओं एवं बच्चों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा था। एएनएम से टीकाकरण समय पर संपादित करने एवं बच्चों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक अति गंभीर कुपोषित बच्ची उपस्थित थी, उनकी काउंसलिंग की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित साप्ताहिक वजन एवं ऊंचाई लिया जाकर पोषण ट्रैक्टर में दर्ज किया जा रहा है जिसका अवलोकन पोषण ट्रैकर ऐप में किया गया। केंद्र में वाटर फिल्टर एवं एलइडी टीबी लगी हुई थी। आंगनबाड़ी केंद्र 783 को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा गोद लेकर सभी कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाया गया है, इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 782 जो किराए के भवन में संचालित थी को परियोजना अधिकारी बाणगंगा के प्रस्ताव अनुसार स्कूल में शिफ्ट करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई एवं 17 किराए के आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र ही शिफ्ट करने की कार्यवाही के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए हैं अनुविभागीय अधिकारी एवं टीम द्वारा शक्ति साकेत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें उनके द्वारा हितग्राहियों को वितरण किया जा रहे गेहूं, चावल एवं अन्य सामग्री जो उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त होती है वह समय पर प्राप्त हो, के निर्देश दिए एवं दुकान से जुड़े हुए स्व-सहायता समूह को प्राथमिकता के आधार पर गेहूं एवं चावल समय पर उपलब्ध हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।









